यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा से ठीक पहले सीएम योगी ने कहा इन 6 बातों का हर हाल में ध्यान रखें अधिकारी!
UP Police Bharti 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा 2026 को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अभ्यर्थियों के लिए कई महत्वपूर्ण सुविधाओं की घोषणा की है.
ADVERTISEMENT

UP Police Bharti 2026
UP Police Bharti 2026: उत्तर प्रदेश में सिपाही बनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहत का बड़ा पिटारा खोल दिया है. 8, 9 और 10 जून को आयोजित होने जा रही आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर सीएम योगी ने अधिकारियों के साथ हाई-लेवल समीक्षा बैठक की. इस दौरान लगभग 29 लाख अभ्यर्थियों की भारी संख्या को देखते हुए मुख्यमंत्री ने सुरक्षा पारदर्शिता और युवाओं की सहूलियत से जुड़े कई ऐतिहासिक निर्देश जारी किए हैं. सीएम योगी ने साफ शब्दों में कहा कि भर्ती परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ किसी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा. वहीं परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के सफर को आसान बनाने के लिए सीएम योगी ने 6 बातों को हर हाल में ध्यान रखने की बात कही है.
