Raebareli Crime News: रायबरेली में 19 वर्षीय युवती का शव फंदे से लटका मिला, गांव में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Raebareli Crime News: रायबरेली के मिल एरिया थाना क्षेत्र स्थित पुरई का पुरवा गांव में 19 वर्षीय युवती का शव घर के भीतर फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई. देर रात हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT

Raebareli Girl Death Case
Raebareli News: मिल एरिया थाना क्षेत्र के पुरई का पुरवा गांव में बुधवार की काली रात उस वक्त चीखों और मातम में बदल गई, जब एक 19 साल की नवयुवती ने अपने ही घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर झूलकर जीवनलीला समाप्त कर ली. रात के करीब 11 बजे हुए इस आत्मघाती कदम से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. गांव वाले इस खौफनाक कदम के पीछे की वजहों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं.
