Raebareli Property News: रायबरेली में रेंट एग्रीमेंट हुआ ऑनलाइन, अब कचहरी के चक्कर खत्म, घर बैठे मिनटों में बनाएं किरायानामा
Raebareli News: रायबरेली में अब रेंट एग्रीमेंट के लिए कचहरी के चक्कर नहीं काटने होंगे. सरकार ने नई ऑनलाइन सुविधा शुरू की है, जिससे घर बैठे ही वेबसाइट igrsup.gov.in पर एग्रीमेंट बन जाएगा. स्टांप शुल्क भी ऑनलाइन जमा होगा. इस डिजिटल पहल से आम जनता को बड़ी राहत मिली है और बिचौलियों का खेल खत्म हो गया है.
ADVERTISEMENT

Raebareli News
Raebareli News : अगर आप रायबरेली में मकान मालिक हैं या किराए के कमरे के लिए भटकते युवा, तो यह खबर आपके चेहरे पर मुस्कान ला देगी. अब आपको 11-12 महीने के रेंट एग्रीमेंट के लिए उप निबंधन कार्यालय (रजिस्ट्री दफ्तर) की तपती धूप, लंबी लाइनों और दलालों के चक्कर काटने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. जिले में बुधवार से एक ऐसी डिजिटल क्रांति की शुरुआत हो गई है, जिससे आपका रेंट एग्रीमेंट अब घर बैठे-बैठे, चाय की चुस्की लेते हुए बन जाएगा. जी हां, सरकार ने मकान मालिकों और किराएदारों को 'कचहरी के झंझट' से परमानेंट आज़ादी दे दी है.
