फिरोजाबाद के ASP अनुज चौधरी का नया वीडियो आया सामने, देशवासियों से की 'अनावश्यक खर्चों से बचने' की इमोशनल अपील
यूपी के फिरोजाबाद में तैनात ASP अनुज चौधरी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर देशवासियों से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने, ईंधन बचाने और स्वदेशी अपनाने की भावुक अपील की है. जानिए उन्होंने वीडियो में क्या कहा.
ADVERTISEMENT

ASP Anuj Chaudhary (File Photo)
उत्तर प्रदेश पुलिस के तेजतर्रार अधिकारी और फिरोजाबाद में तैनात एडिशनल एसपी (ASP) अनुज चौधरी अपने एक खास वीडियो संदेश को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ गए हैं. एएसपी अनुज चौधरी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने देश के नागरिकों से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने, सादगी अपनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की एक भावुक व गंभीर अपील की है.
