UPTak Baithak Logo

गाजीपुर में होटल व्यवसायी विनीत राय की हत्या के बाद कमलेश चौधरी एनकाउंटर में ढेर, मास्टरमाइंड शंकर पांडे की तलाश जारी

ADVERTISEMENT

Ghazipur Murder Case: गाजीपुर में होटल व्यवसायी विनीत राय की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. एनकाउंटर में ₹1 लाख के इनामी आरोपी कमलेश चौधरी को ढेर कर दिया गया है, जबकि मुख्य मास्टरमाइंड शंकर पांडे अभी फरार है.

social share
google news

Ghazipur Murder Case: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में 29 मई की रात हुई एक सनसनीखेज हत्या ने पूरे क्षेत्र को हिलाकर रख दिया. शहर की शांत सड़कों पर उस रात होटल व्यवसायी विनीत राय की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई. यह हत्या पूरी तरह सुनियोजित मानी जा रही है, जिसके पीछे एक संगठित आपराधिक नेटवर्क की आशंका जताई गई. घटना के बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए थे, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू की.