UPTak Baithak Logo

कानपुर के देवकांत उत्तम और विवेक पटेल ने 379 KM दूर जाकर फेंकी लड़की की लाश... कौन हैं अजीत सिंह जिनके एक बयान से खुल गया केस

कानपुर की युवती की हत्या कर उसकी लाश बुलंदशहर के गंगा एक्सप्रेसवे के पास फेंक दी गई थी. पुलिस के मुताबिक, अस्पताल संचालक देवकांत उत्तम और उसके साथी विवेक पटेल ने जुर्म कबूल कर लिया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Kanpur News: गंगा एक्सप्रेसवे पर मिली युवती की लाश के मामले में कानपुर पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है. डीसीपी देवेंद्र नाथ चौधरी के मुताबिक, कानपुर की रहने वाली युवती की हत्या कर उसकी लाश सैकड़ों किलोमीटर दूर बुलंदशहर में गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway) के पास फेंकी गई था. इस मामले में एक अस्पताल संचालक देवकांत उत्तम और उसके साथी विवेक पटेल से पुलिस ने पूछताछ की है. पुलिस का दावा है कि दोनों ने हत्या की बात कबूल कर ली है. डीसीपी ने बताया कि हमारी एक टीम बुलंदशहर गई है और इन दोनों को हिरासत में लेकर पूरे मामले की जांच की जा रही है.