Raebareli Environment Crisis: रायबरेली में पर्यावरण पर संकट, AQI पहुंचा 97, लाखों पेड़ों की कटाई से बढ़ा खतरा
Raebareli Pollution News: रायबरेली में हाईवे और एक्सप्रेसवे निर्माण के लिए लाखों पेड़ों की कटाई से AQI 97 (ऑरेंज जोन) पहुँच गया है. सरेनी में भूजल 145 फीट नीचे गिर चुका है. हालांकि वन विभाग लाखों पौधे लगाने का दावा कर रहा है, लेकिन स्थानीय लोग इसे कागजी खानापूर्ति बताकर गंभीर पर्यावरणीय संकट की चेतावनी दे रहे हैं.
ADVERTISEMENT

Raebareli AQI Report
Raebareli News: जनपद में तेज़ी से हो रहे विकास कार्यों और प्राकृतिक संसाधनों के बढ़ते दोहन का असर अब पर्यावरण पर साफ दिखाई देने लगा है. हाईवे और एक्सप्रेसवे निर्माण के दौरान बड़ी संख्या में पेड़ों की कटाई से जिले की हरियाली लगातार कम हुई है. इसका परिणाम यह है कि रायबरेली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) बढ़कर 97 तक पहुंच गया है, जिससे जिला 'ऑरेंज जोन' की श्रेणी में आ गया है.
