UP Weather Update: यूपी में आज जमकर बरसेंगे मेघ... मौसम विभाग ने बताया किन जिलों में होगी बारिश
UP Rain Alert News: उत्तर प्रदेश में लगातार पड़ रही गर्मी और लू के बीच मौसम विभाग ने राहत भरी संभावना जताई है. आज यानि 5 जून को प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का रुख बदल सकता है.
ADVERTISEMENT

UP Rain Alert News
UP Rain News: उत्तर प्रदेश में लगातार पड़ रही गर्मी और लू के बीच मौसम विभाग ने राहत भरी संभावना जताई है. आज यानि 5 जून को प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का रुख बदल सकता है. मौसम विभाग ने दर्जनों जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज आंधी की चेतावनी जारी की है. कुछ इलाकों में हवाओं की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. इसे देखते हुए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग का मानना है कि बारिश और तेज हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.
