Suvendu Adhikari PA Murder Case: सुवेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड में बड़ा एक्शन ,बलिया से गोलू सिंह गिरफ्तार, रोती मां बोली- मेरा बेटा बेकसूर है
Suvendu Adhikari PA Murder Case: पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए हत्याकांड में सीबीआई ने बलिया के गोलू सिंह को गिरफ्तार किया है. उस पर हथियार सप्लाई का आरोप है. मां ने बेटे को निर्दोष बताते हुए न्याय की गुहार लगाई है. सीबीआई आरोपी को 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता ले गई है, जहाँ पूछताछ जारी है.
ADVERTISEMENT

Ballia News
Suvendu Adhikari PA Murder Case: पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित सुवेन्दु अधिकारी के पिए चंद्रनाथ हत्याकांड मामले में सीबीआई ने उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. सीबीआई के इस अचानक हुई कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गोलू सिंह के रूप में हुई है. जिसे सीबीआई अपने साथ कोलकता ले गई है. इस बड़ी कार्रवाई के बाद मीडिया के सामने आई आरोपी गोलू की मां विद्यावती देवी ने रोते-बिलखते हुए अपने बेटे को पूरी तरह बेकसूर बताया है. कैमरे पर बातचीत के दौरान मां ने अपने बेटे की बेगुनाही की गुहार लगाई है.
