UPTak Baithak Logo

Amethi Crime News: Birthday Party से लौटे 16 वर्षीय किशोर की गला रेतकर हत्या, घर से 100 मीटर दूर खेत में मिला शव

Amethi Murder News: अमेठी के जायस में 16 वर्षीय किशोर हरेंद्र पासी की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई. वह पड़ोसी के घर बर्थडे पार्टी में गया था. अगली सुबह उसका शव घर से 100 मीटर दूर खेत में मिला. पुलिस, फोरेंसिक और एसओजी टीम जांच में जुटी है. हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है.

ADVERTISEMENT

Amethi Murder News हरेंद्र पासी
Amethi Murder News हरेंद्र पासी
social share
google news

Amethi Murder News: अमेठी में बीती शाम पड़ोस की रहने वाले युवक के घर बर्थडे पार्टी में शामिल होने गए 16 वर्षीय किशोर की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई. किशोर का शव उसके घर से करीब 100 मीटर दूर खेत की मेड़ पर मिला. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस के अलावा सीओ और अपर पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे हैं और जांच में जुटे हुए हैं. फिलहाल अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका. मृतक ई रिक्शा चलता था.