CM योगी के जन्मदिन पर बसपा प्रमुख मायावती समेत इन दिग्गज नेताओं ने दी शुभकामनाएं, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
BSP Chief Mayawati On CM Yogi Birthday: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिन के अवसर पर उन्हें विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से शुभकामनाएं मिल रही हैं.
ADVERTISEMENT

BSP Chief Mayawati On CM Yogi Birthday
CM Yogi Birthday News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिन के अवसर पर उन्हें विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से शुभकामनाएं मिल रही हैं. इसी क्रम में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए योगी आदित्यनाथ के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की. मायावती का यह संदेश प्रदेश की राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है.
