Saharanpur News: सहारनपुर में हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल, मुस्लिम कारीगर तैयार कर रहे कांवड़ियों की ड्रेस
Saharanpur Kanwar Yatra 2026: कांवड़ यात्रा के बीच सहारनपुर से गंगा-जमुनी तहज़ीब की एक प्रेरक तस्वीर सामने आई है. यहां मुस्लिम कारीगर पूरी श्रद्धा और मेहनत से शिवभक्तों के लिए 'महादेव' और 'महाकाल' प्रिंट वाली ड्रेस तैयार कर रहे हैं. यह पहल न केवल रोज़गार, बल्कि हिंदू-मुस्लिम एकता, आपसी सम्मान और सामाजिक सौहार्द का भी मजबूत संदेश दे रही है.
ADVERTISEMENT

सहारनपुर में हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल, मुस्लिम कारीगर तैयार कर रहे कांवड़ियों की ड्रेस
Saharanpur Kanwar Yatra 2026: कांवड़ यात्रा के बीच सहारनपुर से सांप्रदायिक सौहार्द और गंगा-जमुनी तहज़ीब की एक खूबसूरत तस्वीर सामने आई है. शहर के मोहल्ला शाहमदार में मुस्लिम कारीगर बड़ी मेहनत से कांवड़ यात्रियों के लिए टी-शर्ट, बच्चों के सूट, निकर और अन्य परिधान तैयार कर रहे हैं. इन ड्रेसों पर 'महादेव', 'महाकाल' जैसे धार्मिक शब्द और आकर्षक डिज़ाइन उकेरे जा रहे हैं. यहां तैयार होने वाले परिधानों की सप्लाई उत्तर प्रदेश के कई जिलों के अलावा दिल्ली और हरियाणा तक की जा रही है.
