लेटेस्ट न्यूज़

Gonda Weather Update: गोंडा में झमाझम फुहारों से बदला मौसम का मिजाज, गर्मी-उमस से मिली राहत, किसानों ने कहा- खेती के लिए शुभ संकेत

Gonda Weather 20th July 2026: गोंडा के कर्नलगंज में सोमवार को रुक-रुक कर हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया. भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली, जबकि किसानों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है, जिससे खरीफ फसलों को भी लाभ मिलेगा.

ADVERTISEMENT

 गोंडा में झमाझम फुहारों से बदला मौसम का मिजाज, गर्मी-उमस से मिली राहत, किसानों ने कहा- खेती के लिए शुभ संकेत
गोंडा में झमाझम फुहारों से बदला मौसम का मिजाज, गर्मी-उमस से मिली राहत, किसानों ने कहा- खेती के लिए शुभ संकेत
social share
Google CTA

Gonda Weather 20th July 2026: सोमवार को कर्नलगंज क्षेत्र में मौसम ने अचानक करवट ली. सुबह से आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही और दिनभर रुक-रुक कर हुई हल्की बारिश ने भीषण गर्मी व उमस से परेशान लोगों को बड़ी राहत दी. फुहारों के चलते वातावरण में ठंडक घुल गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली.