Saharanpur News: कल होगा माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षांत समारोह, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी 22,315 विद्यार्थियों को सम्मानित
Maa Shakumbhari University Convocation 2026: सहारनपुर में मंगलवार को माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षांत समारोह आयोजित होगा, जिसमें राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 22,315 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान करेंगी. समारोह में 99 स्वर्ण पदकों का वितरण, डिजीलॉकर पर डिग्री उपलब्ध कराने की सुविधा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और उत्कृष्ट शिक्षकों व विद्यार्थियों का सम्मान भी आकर्षण का केंद्र रहेगा.
ADVERTISEMENT

कल होगा माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षांत समारोह, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी 22,315 विद्यार्थियों को सम्मानित
Maa Shakumbhari University Convocation 2026: माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय का चतुर्थ दीक्षांत समारोह मंगलवार को सेठ गंगाप्रसाद माहेश्वरी सभागार (जनमंच), गांधी पार्क में आयोजित होगा. समारोह की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल करेंगी.इस अवसर पर 22,315 विद्यार्थियों को स्नातक एवं परास्नातक की उपाधियां प्रदान की जाएंगी.
