नोएडा की हाईराइज सोसाइटी में मचा हड़कंप! इवी काउंटी के 12वें फ्लोर पर लगी भीषण आग, घर छोड़ भागे लोग
ADVERTISEMENT
Noida Fire News: नोएडा के सेक्टर-75 स्थित इवी काउंटी सोसाइटी में 12वें फ्लोर पर भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई. फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, जबकि आग लगने के कारणों की जांच जारी है.
Noida Fire News: नोएडा के सेक्टर-75 थाना क्षेत्र स्थित इवी काउंटी सोसाइटी में उस समय अफरातफरी मच गई, जब 12वें फ्लोर पर स्थित एक फ्लैट में अचानक भीषण आग लग गई. आग लगते ही सोसाइटी में दहशत का माहौल बन गया और आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकलने लगे. घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया. ऊंची इमारत होने की वजह से राहत और बचाव कार्य बेहद सावधानी के साथ किया गया. पुलिस और फायर विभाग की टीमें लगातार मौके पर मौजूद रहीं और हालात पर नजर बनाए रखी. फिलहाल आग पर लगभग काबू पा लिया गया है, जबकि आग लगने के कारणों की जांच जारी है.
