गोरखपुर में डिवाइडर पर सो रहे मजदूर पर डंपर ने डाली मिट्टी, सुबह दिखा बाहर निकला हाथ, मचा हड़कंप
Gorakhpur Dumper Accident Case: गोरखपुर जिले में एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है. गुलरिहा थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन फोरलेन सड़क के डिवाइडर पर सो रहे एक मजदूर की मिट्टी के नीचे दबकर मौत हो गई.
ADVERTISEMENT

Gorakhpur Dumper Accident Case (AI Generated)
Gorakhpur Case: गोरखपुर जिले में एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है. गुलरिहा थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन फोरलेन सड़क के डिवाइडर पर सो रहे एक मजदूर की मिट्टी के नीचे दबकर मौत हो गई. गुरुवार सुबह जब डिवाइडर पर डाली गई मिट्टी को समतल करने का काम चल रहा था, तब लोगों की नजर मिट्टी के ढेर से बाहर निकले एक हाथ पर पड़ी. इसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दी गई.
