Raebareli News: चांदी के भाव चढ़े तो बदला नियम; रायबरेली के मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में अब नहीं मिलेंगे आभूषण, खाते में जाएगी रकम
Raebareli News: रायबरेली में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है. चांदी की बढ़ती कीमतों के चलते अब दुल्हनों को पायल और बिछिया नहीं दी जाएगी. इसके बजाय चार हजार रुपये सीधे उनके बैंक खाते में भेजे जाएंगे. इससे लाभार्थी अपनी पसंद के आभूषण खरीद सकेंगी.
ADVERTISEMENT

Raebareli Samuhik Vivah Yojana
Raebareli News: बाजार में चांदी की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का असर अब उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना पर भी दिखाई देने लगा है. बढ़ती लागत को देखते हुए समाज कल्याण विभाग ने योजना के तहत दुल्हनों को दिए जाने वाले आभूषणों की व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव किया है. अब सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पायल और बिछिया उपहार स्वरूप नहीं दी जाएगी. इसके स्थान पर आभूषणों के लिए निर्धारित राशि सीधे वधू के बैंक खाते में भेजी जाएगी.