लेटेस्ट न्यूज़

Raebareli News: एम्स रायबरेली ने किया कमाल, बिना ऑपरेशन एंडोस्कोपी से पेट से निकाली आम की गुठली, मरीज को मिला नया जीवन

Raebareli Rain News: एम्स रायबरेली के डॉक्टरों ने बिना ऑपरेशन एंडोस्कोपी तकनीक से 53 वर्षीय मरीज के पेट में फंसी 3 सेंटीमीटर लंबी आम की गुठली सफलतापूर्वक निकालकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है. इस जटिल प्रक्रिया से मरीज को नई जिंदगी मिली और आधुनिक चिकित्सा सेवाओं की उत्कृष्टता भी साबित हुई.

ADVERTISEMENT

एम्स रायबरेली ने किया कमाल, बिना ऑपरेशन एंडोस्कोपी से पेट से निकाली आम की गुठली, मरीज को मिला नया जीवन
एम्स रायबरेली ने किया कमाल, बिना ऑपरेशन एंडोस्कोपी से पेट से निकाली आम की गुठली, मरीज को मिला नया जीवन
social share
Google CTA

Raebareli News: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायबरेली के डॉक्टरों ने एक बार फिर अपनी चिकित्सा विशेषज्ञता का लोहा मनवाया है. संस्थान के जनरल सर्जरी विभाग ने पहली बार जटिल 'थैरेप्यूटिक अपर गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल एंडोस्कोपी' तकनीक का उपयोग करते हुए एक मरीज के पेट में फंसी आम की गुठली को बिना किसी चीर-फाड़ के सुरक्षित बाहर निकाल लिया है. एम्स के इस कीर्तिमान से न सिर्फ मरीज को नई जिंदगी मिली है, बल्कि क्षेत्र में चिकित्सा के क्षेत्र में एक नया मील का पत्थर भी स्थापित हुआ है.