रायबरेली: डंपर की टक्कर से ई-रिक्शा के उड़े परखच्चे,चालक की मौत, महिला घायल
Raebareli Accident News:रायबरेली के लालगंज में डंपर और ई-रिक्शा की भीषण टक्कर में 17 वर्षीय किशोर देवा की दर्दनाक मौत हो गई. सब्जी लेकर जा रहे किशोर को तेज रफ्तार डंपर ने मधुकरपुर के पास कुचल दिया.
ADVERTISEMENT

Raebareli Road Accident
Raebareli Accident News: रायबरेली के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के मधुकरपुर के पास एक अनियंत्रित डंपर ने सब्जी लदे ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी. इस भीषण हादसे में ई-रिक्शा चालक की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई. जबकि पास खड़ी एक महिला गंभीर रूप से घायल है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.