प्रयागराज में फाफामऊ में भरभरा कर गिरा कोल्ड स्टोरेज, किसकी लापरवाही से हुआ ये हादसा?
Prayagraj Cold Storage Collapse: प्रयागराज के फाफामऊ में कोल्ड स्टोरेज गिरने से बड़ा हादसा. मलबे में दबे कई मजदूर, SDRF और पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी. मजिस्ट्रियल जांच के आदेश.
ADVERTISEMENT
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के फाफामऊ क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक विशालकाय कोल्ड स्टोरेज की बिल्डिंग अचानक ढह गई. हादसे के वक्त अंदर कई मजदूर काम कर रहे थे, जो मलबे के नीचे दब गए. घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, स्थानीय पुलिस और SDRF (राज्य आपदा मोचन बल) की टीमें मौके पर पहुँच गईं और युद्ध स्तर पर राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है.