लेटेस्ट न्यूज़

गोण्डा में चेकिंग के दौरान भाग रहे संदिग्ध को पुलिस ने दबोचा, अवैध तमंचा बरामद

Illegal weapon recovered in Gonda:गोण्डा के परसपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. खजुआ पसका पुल के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर नीरज यादव को पकड़ा, जिसके पास से 12 बोर का अवैध तमंचा बरामद हुआ.

ADVERTISEMENT

Gonda News
Gonda News
social share
google news

Illegal weapon recovered in Gonda:गोण्डा के परसपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, रविवार को गश्त और चेकिंग के दौरान खजुआ पसका पुल के पास एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा. घेराबंदी कर पकड़े गए युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से 12 बोर का एक अवैध तमंचा बरामद हुआ.गिरफ्तार आरोपी की पहचान नीरज यादव पुत्र लल्ले यादव निवासी बनियन पुरवा, उल्टहवा माझा पसका थाना परसपुर के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया है.