प्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज की बिल्डिंग अचानक यूं ढही, अंदर दबे दर्जनों लोग, SDRF मौके पर
Phaphamau Cold Storage Collapse:प्रयागराज के फाफामऊ में कोल्ड स्टोरेज की बिल्डिंग गिरने से बड़ा हादसा. मलबे में दबे होने की आशंका के बीच SDRF और 7 बुलडोजर राहत कार्य में जुटे. 7 लोगों को निकाला गया बाहर। पुलिस ने रास्तों का किया डाइवर्जन.
ADVERTISEMENT

Prayagraj News
Phaphamau Cold Storage Collapse:प्रयागराज के फाफामऊ इलाके से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. फाफामऊ क्षेत्र में स्थित एक कोल्ड स्टोरेज की बिल्डिंग अचानक ढह गई. इस हादसे के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई है. मलबे के नीचे कई मजदूरों और कर्मचारियों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है जिसे देखते हुए प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है. अब तक मलबे से 7 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है जिन्हें नजदीकी अस्पताल भेजा गया है. हालांकि अभी भी कई लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका है.