सहारनपुर में सैकड़ों कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, ‘वंदे भारत चौक’ बनाने की मांग, CM को भेजा ज्ञापन
Workers Protest in Saharanpur: सहारनपुर में विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के 95वें शहीदी दिवस पर जोरदार प्रदर्शन किया. संगठन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा.
ADVERTISEMENT

Saharanpur News
Workers Protest in Saharanpur: सहारनपुर: विश्व हिंदू महासंघ के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम पर ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के 95वें शहीदी दिवस के अवसर पर पूरे उत्तर प्रदेश में उनके सम्मान में प्रत्येक जिले में एक “वंदे भारत चौक” बनाए जाने की मांग की गई है.