बरेली: दबंगई के चलते किसान का खेत जाने का रास्ता बंद, 35 शिकायतों के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
Bareilly News: बरेली की मीरगंज तहसील में 'जीरो टॉलरेंस' के दावों के बीच एक पीड़ित किसान न्याय के लिए भटक रहा है. मोहम्मद मुश्ताक का आरोप है कि दबंगों द्वारा खेत का रास्ता बंद किए जाने से वह एक साल से बुवाई नहीं कर पा रहा है.
ADVERTISEMENT

Bareilly News
Bareilly News: उत्तर प्रदेश सरकार के त्वरित समाधान और ‘जीरो टॉलरेंस’ के दावों के बीच मीरगंज तहसील क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है. बरेली के ग्राम सराय निवासी एक किसान पिछले करीब एक साल से अपने खेत तक जाने के रास्ते को खुलवाने के लिए प्रशासनिक दफ्तरों के चक्कर काट रहा है. लेकिन अब तक उसे न्याय नहीं मिल सका है.