मथुरा में दक्ष चौधरी की गिरफ्तारी से मचा बवाल, फरसा बाबा के नकली एक्सीडेंट के दावे पर छिड़ी है रार
Mathura News: मथुरा में गौ रक्षक दक्ष चौधरी की गिरफ्तारी के बाद समर्थकों ने न्याय की मांग की है. घटना के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई.
ADVERTISEMENT
मथुरा में गौ रक्षक और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दक्ष चौधरी की गिरफ्तारी के बाद ब्रज क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है. 21 मार्च 2026 को एक प्रसिद्ध गौ सेवक बाबा की आकस्मिक मृत्यु के बाद शुरू हुआ यह विवाद अब एक बड़े कानूनी और सामाजिक टकराव का रूप ले चुका है.