लेटेस्ट न्यूज़

2 बीवियां और उनसे 18 बच्चों के पिता मुन्ना को प्रेमिका सुमन ने मार डाला! अंधी आशिकी का खौफनाक अंत

ADVERTISEMENT

Pratapgarh Murder Case: प्रतापगढ़ में 18 बच्चों के पिता और पूर्व प्रधान मुन्ना की हत्या का खुलासा. प्रेमिका सुमन ने भाई के साथ मिलकर सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट. देखिए अंधी आशिकी के इस खौफनाक अंजाम की पूरी रिपोर्ट.

social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के मानधाता थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 18 बच्चों के पिता और पूर्व प्रधान की हत्या उसकी प्रेमिका ने अपने साथियों के साथ मिलकर कर दी. आपको बता दें कि मुन्ना और उसकी दो पत्नियां (किस्मतुल निशा और अंबिया बानो) एक ही घर में साथ रहती थीं. वह पूर्व में गांव का प्रधान भी रह चुका था. 

मुन्ना 18 मार्च से लापता था. परिजनों ने मानधाता थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी. जांच के दौरान उसकी मोटरसाइकिल लावारिस हालत में मऊ आइमा (प्रयागराज) क्षेत्र में मिली. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के आधार पर जांच की, तो मुन्ना का शव नहर के किनारे एक बोरे में बंद मिला. 

'अंधी आशिकी' और अवैध संबंध

पुलिस के अनुसार, मुन्ना के सुमन देवी नाम की महिला के साथ अवैध संबंध थे. सुमन देवी ने अपने भाई अतुल गौतम और मित्र अरुण गौतम के साथ मिलकर मुन्ना के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी और साक्ष्य मिटाने के लिए शव को बोरे में भरकर नहर में फेंक दिया. पुलिस ने मुख्य आरोपी सुमन देवी को गिरफ्तार कर लिया है. हत्या में शामिल अन्य दो फरार आरोपियों (अतुल और अरुण) की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है.