फरार गुड्डू मुस्लिम फिर हुआ एक्टिव! 50 लाख के लिए प्रयागराज के फैसल को पीटा गया तो अतीक के बमबाज को लेकर ये पता चला
UP News: उमेश पाल शूटआउट के बाद से गुड्डू मुस्लिम फरार है. अतीक अहमद की भी मौत हो चुकी है. अब अतीक के बमबाज गुड्डू मुस्लिम को लेकर ये खबर सामने आई है.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: माफिया अतीक अहमद का करीबी और उमेश पाल शूटआउट के बाद से फरार चल रहे गुड्डू बमबाज एक बार फिर चर्चाओं में आया है. बता दें कि उमेश पाल शूटआउट के बाद से ही बमबाज गुड्डू फरार है. इसी बीच अब उसके करीबियों ने प्रयागराज में फिर से दबंगई दिखाने की कोशिश की है. पीड़ित का कहना है कि गुड्डू मुस्लिम अपने गुर्गों के जरिए अवैध वसूली कर रहा है.