फरसा वाले बाबा के निधन से शोक में डूबीं गायें, एंबुलेंस सेवा से बचाई थीं हजारों जानें
Braj mourns the loss of 'Farsa Wale Baba: ब्रज के 'फरसा वाले बाबा' के निधन से शोक में डूबीं आश्रम की 350 गायें. तस्करी से बचाई गई गायों के मसीहा और 'गौ सेवा एम्बुलेंस' के जनक बाबा की अनूठी कहानी. अनुयायियों ने जताई साजिश की आशंका.
ADVERTISEMENT
मथुरा के ब्रज क्षेत्र में गौ सेवा की मिसाल पेश करने वाले 'फरसा वाले बाबा' के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है. बाबा का गायों के प्रति प्रेम ऐसा था कि उनके जाने से न केवल अनुयायी, बल्कि आश्रम की गौमाताएं भी स्तब्ध और भावुक नजर आ रही हैं. उनके आश्रम की साढ़े तीन सौ से अधिक गायें भी अपने संरक्षक के इंतजार में बेबस नजर आ रही हैं. बाबा का गायों के साथ रिश्ता इतना गहरा था कि लोग उन्हें 'गायों के प्राण' कहते थे.