लेटेस्ट न्यूज़

2 एमएम पथरी के लेजर ऑपरेशन के वक्त बिगड़ी तबीयत और चली गई जान, बलिया की अनीशा पांडे संग जो हुआ वो किसी के साथ ना हो!

Woman Dies During Surgery Ballia: जगदीशपुर के प्राइवेट अस्पताल में अनीशा पांडे की ऑपरेशन के दौरान मौत. पथरी के लेजर ऑपरेशन के नाम पर लापरवाही का आरोप.परिजनों ने अस्पताल में किया जमकर हंगामा, पुलिस का लाठीचार्ज.

ADVERTISEMENT

Ballia News
Ballia News
social share
google news

Woman Dies During Surgery Ballia: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक प्राइवेट अस्पताल की बड़ी लापरवाही सामने आई है. देवकली की रहने वाली अनीशा पांडे को पेट में पथरी की शिकायत के बाद बलिया के जगदीशपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था. परिजनों का आरोप है कि महज 2 mm की पथरी के लेजर ऑपरेशन का भरोसा देकर डॉक्टरों ने अनीशा को भर्ती किया. लेकिन ऑपरेशन के दौरान उनकी मौत हो गई. इतना ही नहीं परिजनों का यह भी आरोप है कि डॉक्टरों ने मौत की बात घंटों तक छुपाए रखी और गुमराह करते रहे. घटना के बाद एडीएम ने मामले की जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है.