लेटेस्ट न्यूज़

बरेली में लापरवाही पर 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड, गौतस्करों से मुठभेड़ में 3 बदमाशों के पैरों में लगी गोली, एक सिपाही भी घायल

Bareilly Police Suspension Case:उत्तर प्रदेश के बरेली में कानून-व्यवस्था पर सख्त रुख अपनाते हुए एसएसपी अनुराग आर्य ने बड़ी कार्रवाई की है. फरीदापुर चौधरी में गौवंशीय अवशेष मिलने के मामले में लापरवाही बरतने पर 7 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है.

ADVERTISEMENT

Bareilly Police Action
Bareilly Police Action
social share
google news

Bareilly Police Suspension Case:उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बड़ा एक्शन लिया है. इज्जतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम फरीदापुर चौधरी में नाले में गौवंशीय अवशेष मिलने के मामले में लापरवाही बरतने पर 7 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है.