लेटेस्ट न्यूज़

अखिलेश के 'धुरंधर 2' वाले बयान पर बिफरे डॉ. मनोज पांडेय, बोले- 'नेत्र दोष का इलाज धर्म में नहीं मेडिकल में है'

 Akhilesh Yadav on Dhurandhar 2 Controversy:रायबरेली के ऊंचाहार विधायक डॉ. मनोज पांडेय ने फिल्म 'धुरंधर 2' को प्रोपेगेंडा बताने पर अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार किया है. पांडेय ने कहा कि सपा प्रमुख 'दृष्टि दोष' से जूझ रहे हैं, जिसका इलाज शास्त्रों में नहीं बल्कि मेडिकल साइंस में है.

ADVERTISEMENT

Manoj Pandey
Manoj Pandey
social share
google news

Akhilesh Yadav on Dhurandhar 2 Controversy: फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर यूपी की सियासत में 'महाभारत' छिड़ गई है.समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव द्वारा फिल्म को भाजपा का प्रोपेगेंडा बताने पर रायबरेली के ऊंचाहार विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने करारा हमला बोला है. डॉ. पांडेय ने सपा प्रमुख को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अखिलेश यादव को 'दृष्टि' का दोष हो गया है और इसका इलाज शास्त्रों में नहीं, बल्कि मेडिकल साइंस में है.