लेटेस्ट न्यूज़

संजय निषाद का गोरखपुर में इमोशनल वीडियो, मंच पर फूट-फूट कर रोए मंत्री जी!

Sanjay Nishad Crying Video: गोरखपुर की रैली में डॉ. संजय निषाद का भावुक अंदाज दिखा. समाज के हक की बात करते हुए मंच पर ही रो पड़े मंत्री. देखिए क्यों छलके उनके आंसू और कैसे उन्होंने विपक्ष पर साधा निशाना.

ADVERTISEMENT

social share
google news

गोरखपुर के महंत दिग्विजयनाथ पार्क में आयोजित एक विशाल रैली के दौरान योगी सरकार के मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद का एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. मंच से भाषण देते समय वे फूट-फूट कर रोने लगे. डॉ. संजय निषाद अपने समाज (निषाद समाज) के पिछले कई दशकों के संघर्ष और हक की लड़ाई का जिक्र कर रहे थे. उन्होंने कहा कि उनके समाज के बच्चों के भविष्य और शिक्षा को पिछली सरकारों ने दबाने की कोशिश की. उन्होंने भावुक होकर आरोप लगाया कि बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने उनके समाज की 'वर्ग तीन' की जमीनें छीनीं और समाजवादी पार्टी (SP) ने उनके बच्चों की शिक्षा का अधिकार छीना.