2 बीवियों से 18 बच्चों का पिता मुस्तका गुलशन उर्फ मुन्ना बोरे में भरा मिला! फिर पता चली गर्लफ्रेंड सुमन वाली बात
Pratapgarh Murder News:18 बच्चों के पिता पूर्व प्रधान मुस्तका गुलशन की हत्या. प्रेमिका सुमन ने रॉड से सिर कूचकर मार डाला और लाश बोरे में भरकर नहर में फेंकी. 18 मार्च से लापता थे पूर्व प्रधान. पुलिस ने आरोपी प्रेमिका को किया गिरफ्तार.
ADVERTISEMENT

Pratapgarh Murder News:उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक ऐसा हत्याकांड सामने आया है जिसने हर किसी को चौंका दिया है. दो पत्नियों और 18 बच्चों के साथ एक घर में रहने वाले मुस्तका गुलशन उर्फ मुन्ना पिछले 5 दिनों से लापता थे. उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट मिलने के बाद से ही पुलिस उनकी खोज कर रही थी. इस बीच उनकी बॉडी एक नदी किनारे बोरे में बंद मिली. पुलिस ने जब बोरे को खोला तो मुस्तका गुलशन उर्फ मुन्ना की हालत देखकर हर किसी के होश उड़ गए. मु्न्ना की बॉडी को देखकर ये साफ पता चल रहा था कि पहले उनके साथ पहले बुरी तरह से मारपीट की गई. फिर उनकी बॉडी को बोरे में भरकर नदी में फेंक दिया गया है. लेकिन इस मामले में अभी भी कातिल का पता लगाना बाकी थी. पुलिस ने जब इस हत्याकांड की जांच शुरू की तो पता चला कि दो पत्नियों के बावजूद मुन्ना का तीसरी महिला सुमन के साथ अफेयर था.