लेटेस्ट न्यूज़

मथुरा में अफवाहों के बाद पुलिस सतर्क, संगठनों के साथ की शांति बैठक, भ्रामक सूचना न फैलाए

Mathura Police Alert: मथुरा में 'फरसा बाबा' की मौत के बाद अफवाहों पर पुलिस का सख्त पहरा.शांति समितियों के साथ बैठक कर एसएसपी ने दी चेतावनी. भ्रामक खबरों और सोशल मीडिया पोस्ट पर रहेगी पैनी नजर.

ADVERTISEMENT

Mathura police alert
Mathura police alert
social share
google news

Mathura Police Alert: कोसीकलां थाना क्षेत्र में घने कोहरे के कारण हुई सड़क दुर्घटना में चंद्रशेखर उर्फ 'फरसा बाबा' की मृत्यु हो गई थी. इस घटना को लेकर कुछ अराजक और बाहरी तत्वों द्वारा अफवाहें फैलाई गईं जिसके चलते छाता क्षेत्र में कुछ लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर पथराव किया. इस घटना के बाद उत्पन्न स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सक्रिय कदम उठाए. इस संबंध में छाता थाने में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया.