पढ़ेगा इंडिया या 'सफाई करेगा इंडिया'? रायबरेली के स्कूल में मासूमों से झाड़ू लगवाने का वीडियो वायरल
Raebareli News: रायबरेली के सरकारी स्कूल में बच्चों से झाड़ू लगवाने का वीडियो वायरल. प्राथमिक विद्यालय बिन्नवा में शिक्षा के नाम पर बच्चों से कराई जा रही सफाई, विभाग में मचा हड़कंप.
ADVERTISEMENT

Raebareli News
Raebareli News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार जहां एक ओर 'पढ़ेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया' का नारा बुलंद कर रही है. वहीं रायबरेली के एक सरकारी स्कूल ने इस मुहिम की धज्जियां उड़ा दी हैं. विकास खंड दीन शाह गौरा के प्राथमिक विद्यालय बिन्नवा का एक शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें मासूम बच्चे अपनी पढ़ाई छोड़कर स्कूल परिसर में झाड़ू लगाते नजर आ रहे हैं.