लेटेस्ट न्यूज़

सहारनपुर में नाबालिग के साथ मेले में मारपीट, बहन से अभद्रता का आरोप, थाने में दी गई तहरीर

Saharanpur News: सहारनपुर के बिहारीगढ़ में ईद मेले के दौरान एक नाबालिग लड़के और उसकी बहन के साथ मारपीट का मामला सामने आया है.आरोप है कि मामूली विवाद में मेला कर्मचारियों ने किशोर को बेरहमी से पीटा और बीच- बचाव करने आई उसकी बहन के साथ भी अभद्रता की.

ADVERTISEMENT

Saharanpur News
Saharanpur News
social share
google news

Saharanpur News: बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र स्थित ग्राम कुरडी खेड़ा में ईद के मौके पर आयोजित मेले में एक गंभीर मारपीट का मामला सामने आया है. आरोप है कि मेले में तैनात कर्मचारियों ने एक नाबालिग लड़के के साथ मामूली कहासुनी को लेकर बेरहमी से मारपीट की.बताया जा रहा है कि शेरपुर निवासी नाबालिग किसी बात को लेकर मेले के कर्मचारियों के संपर्क में आया जिसके बाद विवाद बढ़ गया और कर्मचारियों ने उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी.