सूर्य प्रताप को गोलियों से छलनी करने वाले मंजीत की एक दूसरी ही कहानी निकाल लाया उसका भाई! केस में ट्विस्ट
यूपी कॉलेज हत्याकांड में नया मोड़: आरोपी मंजीत चौहान के भाई का सनसनीखेज दावा, "2 साल से हो रही थी रैगिंग और जातिसूचक टिप्पणी", 'माफिया' नाम के पीछे की बताई असली कहानी.
ADVERTISEMENT

वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज में हुए सनसनीखेज सूर्य प्रताप सिंह हत्याकांड में एक नया और चौंकाने वाला मोड़ आ गया है. पिछले हफ्ते बीएससी के छात्र की दिनदहाड़े हत्या करने वाले आरोपी मंजीत चौहान को कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. इस बीच, सोशल मीडिया पर एक युवक सामने आया है. इस युवक का दावा है कि वो मंजीत चौहान का छोटा भाई है. युवक ने एक वीडियो बनाकर पोस्ट किया है, जिसमें उसने कई ऐसी बातें कही हैं जिनसे हत्याकांड की परतें और उलझ गई हैं.