अमेठी: झटका तार की चपेट में आने से युवक की मौत, पुलिस विधिक कार्रवाई करने में जुटी
अमेठी के जामो में दर्दनाक हादसा: नशे की हालत में साइकिल से घर जा रहे 45 वर्षीय सुनील की झटका मशीन के तारों की चपेट में आने से मौत. सिंभुई चौराहे के पास खेतों की सुरक्षा के लिए लगाए गए तारों में उलझने से गई जान.
ADVERTISEMENT

Amethi News
Amethi Jamo Incident:अमेठी में बीती रात साइकिल से घर जा रहे युवक की जानवरो से खेतों की सुरक्षा के लिए लगाए गए झटका तारों की चपेट में आने से मौत हो गई. आज सुबह ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस विधिक कार्रवाई करने में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि युवक शराब का आदी था. वह शराब पीकर बीती रात घर जा रहा था और नशे में वह झटका तारों के ऊपर गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई.