लेटेस्ट न्यूज़

यूपी की क्षत्रिय पॉलिटिक्स में एक्टिव हुए बृजभूषण और धनंजय सिंह, राजा भैया ने बनाई दूरी... 2027 किसके लिए खतरे की घंटी?

UP News: यूपी तक के शो 'आज का यूपी' में देखें बृजभूषण सिंह और धनंजय सिंह की जुगलबंदी का विश्लेषण. जानें क्यों रोए संजय निषाद और क्या है 2027 का नया सियासी समीकरण.

ADVERTISEMENT

Brijbhushan Sharan Singh and Raja bhaiya
Brijbhushan Sharan Singh and Raja bhaiya
social share
google news

UP News: यूपी Tak का खास शो आज का यूपी राज्य की राजनीतिक हलचलों का सबसे सटीक विश्लेषण लेकर आता है. आज के अंक में हम उत्तर प्रदेश की तीन बड़ी और प्रभावकारी खबरों का विश्लेषण कर रहे हैं. पहली खबर जौनपुर से है जहां बृजभूषण शरण सिंह और धनंजय सिंह की जुगलबंदी ने 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए नए सियासी समीकरणों के संकेत दिए हैं. दूसरी खबर में हम चर्चा करेंगे कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के छलके आंसुओं की, जिसके पीछे की सियासी कहानी और निषाद समाज की आरक्षण की मांग बेहद गहरी है. वहीं तीसरी खबर में क्षत्रिय राजनीति के बदलते स्वरूप और दिग्गजों के बीच की दूरियों पर विश्लेषण किया गया है.