लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: यूपी में 27 मार्च को बरसेंगे मेघ… मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया अलर्ट

UP Weather Update: लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने दी जानकारी. 26-28 मार्च तक प्रदेश में छिटपुट बारिश के आसार है. हालांकि 29 मार्च से एक बार फिर से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
google news

UP Weather Update:उत्तर प्रदेश में मार्च के आखिरी दिनों में मौसम के कई रंग देखने को मिल रहे हैं. लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े तूफान या भारी बारिश की चेतावनी तो नहीं है. लेकिन छिटपुट बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रहेगा. मौसम विभाग का अनुमान है कि 26 से 28 मार्च के बीच प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है. जबकि 29 मार्च से मौसम के तेवर और अधिक बदल सकते हैं और बारिश की तीव्रता में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है.