लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ, कानपुर और आगरा मेट्रो के विस्तार पर बिग अपडेट, नए कॉरिडोर के डेवलपमेंट जान लीजिए

UP Metro Expansion: यूपी के 3 बड़े शहरों में मेट्रो का जाल बिछाने की तैयारी! सीएम योगी ने लखनऊ (2030), कानपुर (2027) और आगरा (2026) के लिए नई डेडलाइन तय की. जानें चारबाग-वसंत कुंज कॉरिडोर और लास्ट माइल कनेक्टिविटी का पूरा प्लान.

ADVERTISEMENT

lucknow metro phase 1b approved
lucknow metro phase 1b approved
social share
google news

उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख महानगरों लखनऊ, कानपुर और आगरा में सफर करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की मेट्रो परियोजनाओं की हाई-लेवल समीक्षा करते हुए इनके विस्तार और नए कॉरिडोर को लेकर सख्त समयसीमा निर्धारित कर दी है. आपको बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ, कानपुर और आगरा मेट्रो परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि मेट्रो केवल परिवहन का साधन नहीं, बल्कि शहरों की अर्थव्यवस्था का इंजन है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेट्रो के विस्तार के साथ-साथ इसे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए आय के नए स्रोत विकसित किए जाएं.