लेटेस्ट न्यूज़

मंजीत चौहान ने मेरे बेटे को बीयर के नशे में मारी थी गोली... सूर्य सिंह की मां ने कॉलेज प्रिंसिपल पर लगाए ये बड़े आरोप

UP College Murder Case Update: मृतक सूर्या सिंह की मां किरन सिंह का प्रिंसिपल पर बड़ा आरोप. कहा साजिश के तहत फोन कर बुलाया और मंजीत चौहान से गोली मरवा दी. बेटा बीमार था फिर भी बुलाया गया. जानें यूपी कॉलेज हत्याकांड में मां के एक्सक्लूसिव खुलासे और इंसाफ की मांग.

ADVERTISEMENT

Surya Mother
Surya Mother
social share
google news

UP College Murder Case Update: यूपी कॉलेज में BSC छात्र सूर्य प्रताप सिंह की हत्या लगातार चर्चा में बनी हुई है. हर कोई इस मामले से जुड़े अपडेट जानने की कोशिश में लगा हुआ है. इस बीच सूर्य सिंह की मां किरन सिंह ने उनके बेटे की हत्या को सोची समझी साजिश का हिस्सा बताया है. किरन सिंह ने कॉलेज के प्रिंसिपल पर आरोप लगाए हैं कि उन्होंने ही सूर्य को फोन करके घर से बुलाया था. इस दौरान आरोपी छात्र मंजित वहां पहले से ही मौजूद था और उसने ही सूर्य की गोली मारकर हत्या कर दी.