लेटेस्ट न्यूज़

UP सियासत में नई हलचल! बृजभूषण और धनंजय सिंह की बढ़ती दोस्ती क्या 2027 में बढ़ाएगी BJP की टेंशन? 

उत्तर प्रदेश के दो प्रमुख क्षत्रिय नेता ब्रजभूषण शरण सिंह और धनंजय सिंह की दोस्ती 2027 की राजनीति को प्रभावित कर सकती है. संजय निषाद बीजेपी से असंतुष्ट हैं और अनुसूचित जाति दर्जा की मांग को लेकर सक्रिय हैं. यह राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है.

ADVERTISEMENT

social share
google news

उत्तर प्रदेश की राजनीति में इस समय दो दिग्गज क्षत्रिय नेताओं बृजभूषण शरण सिंह और धनंजय सिंह की बढ़ती नजदीकी चर्चा का मुख्य केंद्र बनी हुई है. हाल ही में एक मंच पर साथ आकर इन दोनों नेताओं ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि उनकी यह दोस्ती 2027 के चुनावी रण में एक महत्वपूर्ण मोड़ ला सकती है.