लंबे बाल, बड़ी दाढ़ी और विवादों से पुराना नाता... कौन हैं मथुरा में गिरफ्तार हुए दक्ष चौधरी?
Mathura News: मथुरा पुलिस ने विवादित गौरक्षक दक्ष चौधरी को किया गिरफ्तार. टिकटॉक से पहचान बनाने वाले दक्ष पर अफवाह फैलाने और हिंसा भड़काने का आरोप. जानें उनकी पूरी प्रोफाइल.
ADVERTISEMENT
मथुरा के छाता इलाके में माहौल बिगाड़ने और भीड़ को उकसाने के आरोप में पुलिस ने गाजियाबाद के रहने वाले दक्ष चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है. लंबे बाल और बड़ी दाढ़ी वाली विशिष्ट पहचान रखने वाले दक्ष चौधरी का विवादों से पुराना नाता रहा है. पुलिस के मुताबिक, वह इलाके में चल रहे तनाव के बीच बवाल बढ़ाने के इरादे से आए थे, जिसके बाद पुलिस ने उन पर शिकंजा कसा.