लेटेस्ट न्यूज़

लूडो खेलते-खेलते ऋषभ ने भाभी को काटी थी चिकोटी, फिर महिला ने कुछ ऐसा कहा कि देवर ने कर दी हत्या

Mainpuri Crime News:लूडो खेलते समय हुए विवाद में देवर ऋषभ ने अपनी भाभी की गला दबाकर की हत्या. पति से शिकायत करने की धमकी देने पर देवर ने उठाया खौफनाक कदम. कुर्रा थाना पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार.

ADVERTISEMENT

Mainpuri Crime News
Mainpuri Crime News
social share
google news

Mainpuri Crime News: मैनपुरी के दिल्हा गांव में 10 मार्च को हुई एक महिला की मौत का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. शुरुआती जांच में जो मामला अज्ञात हमले का लग रहा था. लेकिन जब इसकी परतें खुलीं तो कातिल घर का ही सदस्य निकला. सामने आई जानकारी के अनुसार देवर ऋषभ और भाभी आपस में लूडो खेल रहे थे. इस दौरान दोनों के बीच खेल को लेकर विवाद शुरू हो गया. इस बीच देवर ने भाभी को चिकोटी काट ली. इससे नाराज भाभी ने कहा कि वह इसकी शिकायत पति से करेगी. ये बात देवर ऋषभ को इतनी नागवार गुजरी कि उसने आपा खो दिया अपनी भाभी की गला दबाकर हत्या कर दी.