लेटेस्ट न्यूज़

सहारनपुर पुलिस की कस्टडी में 25 साल की लड़की को उसके 2 सगे भाइयों ने मारी दी गोली, मामला चौंका देगा

Woman Shot in Police Custody Saharanpur: सहारनपुर में पुलिस कस्टडी में युवती को सगे भाइयों ने मारी गोली. मेडिकल के लिए आई थी 25 वर्षीय युवती. प्रेम प्रसंग के चलते भाइयों ने किया जानलेवा हमला. हालत नाजुक, हायर सेंटर रेफर.

ADVERTISEMENT

Saharanpur News: सांकेतिक तस्वीर
Saharanpur News: सांकेतिक तस्वीर
social share
google news

Woman Shot in Police Custody Saharanpur: सहारनपुर में सोमवार को पुलिस की टीम जब 25 साल की एक लड़की को मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल ले जा रही थी तभी अचानक से गोलियों की तड़तड़ाहट शुरू हो गई. जब तक पुलिस की टीम कुछ समझ पाती तब तक लड़की को गोली को मारकर आरोपी फरार हो गए. लेकिन इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली खबर ये सामने आई है कि लड़की की हत्या की कोशिश करने वाले आरोपी कोई और नहीं उसके अपने ही सगे भाई रवि और मोंटी थे. दोनों भाईयों ने बहन को गोली क्यों मारी इसके पीछे की वजह चौंकाने वाली है.