अकेली पड़ गई वरना... जिस लड़की के सामने मंजीत ने सूर्य को किया था छलनी, उसने कैमरे पर आकर तोड़ी चुप्पी
Varanasi College Murder: वाराणसी कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद लड़की ने बताया सच. मंजीत चौहान की फायरिंग और सुरक्षा में चूक पर उठाए सवाल.
ADVERTISEMENT
UP News: वाराणसी के यूपी कॉलेज में हुए छात्र सूर्य प्रताप सिंह हत्याकांड ने सबको झकझोर कर रख दिया है. अब इस मामले में एक चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह सामने आई है, जिसने मंजीत चौहान द्वारा की गई ताबड़तोड़ फायरिंग का सच बताया है. वायरल वीडियो में नजर आ रही शिवांगी सिंह इस पूरे मामले की सबसे महत्वपूर्ण गवाह मानी जा रही है.