प्रयागराज में सपा नेता पवन यादव की गोली मारकर हत्या, मृतक के भाई ने पुलिस को दिया बड़ा सुराग!
प्रयागराज के गंगानगर जोन में मंगलवार शाम समाजवादी पार्टी के युवा नेता पवन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हंडिया थाना क्षेत्र में बाइक सवार तीन अज्ञात हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाया. गोली लगने के बाद आसपास मौजूद लोग घायल पवन यादव को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
ADVERTISEMENT

SP Leader Pawan Yadav Murder Case
Prayagraj SP Leader Pawan Yadav Murder Case: प्रयागराज के गंगानगर जोन में मंगलवार शाम समाजवादी पार्टी के युवा नेता पवन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हंडिया थाना क्षेत्र में बाइक सवार तीन अज्ञात हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाया. गोली लगने के बाद आसपास मौजूद लोग घायल पवन यादव को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान मुंगराव गांव निवासी पवन यादव के रूप में हुई है. वह समाजवादी पार्टी के जिला सचिव होने के साथ पूर्व प्रधान भी रह चुके थे. हत्या की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई. बड़ी संख्या में सपा समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता मोर्चरी पहुंच गए.

