UP Weather: बारिश होगी या सताएगी गर्मी? मेरठ से वाराणसी तक... यूपी के मौसम पर IMD का नया अपडेट
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ रहा है, लेकिन 16 सितंबर को कई जिलों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. IMD के जिला-वार मैप के मुताबिक पश्चिमी, मध्य और पूर्वी यूपी के कई हिस्सों में बारिश के संकेत हैं, जबकि कुछ जिलों में मौसम सूखा रह सकता है.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मानसून अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है, लेकिन बारिश का दौर अभी पूरी तरह थमा नहीं है. मौसम विभाग के 15 सितंबर को जारी बुलेटिन के मुताबिक, 16 सितंबर को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश, दोनों हिस्सों में कुछ जगहों पर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.

