‘एक फार्म हाउस में मेरी हत्या का षड्यंत्र रचा गया’… चंद्रशेखर आजाद के बयान से हड़कंप, नगीना सांसद ने बताया उन्हें किन लोगों पर है शक?
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने अपनी हत्या की साजिश रचे जाने का बड़ा दावा किया है. पार्टी के आधिकारिक एक्स पेज से जारी वीडियो में उन्होंने कहा कि उन्हें कुछ साथियों के जरिए जानकारी मिली है कि एक फार्महाउस में उनकी हत्या की योजना बनाई गई.
ADVERTISEMENT

Chandrashekhar Azad (File Photo)
Chandrashekhar Azad News: आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने अपनी हत्या की साजिश रचे जाने का बड़ा दावा किया है. पार्टी के आधिकारिक एक्स पेज से जारी वीडियो में उन्होंने कहा कि उन्हें कुछ साथियों के जरिए जानकारी मिली है कि एक फार्महाउस में उनकी हत्या की योजना बनाई गई. चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि उनके पास इस संबंध में जो सूचनाएं और स्रोत हैं, वे गलत नहीं हैं. उन्होंने सरकार से पूरे मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है. यह बयान ऐसे समय आया है, जब गोंडा के कारोबारी विनोद साहनी हत्याकांड को लेकर गोंडा जाते समय बाराबंकी में उनके काफिले को पुलिस ने रोका था और बाद में काफिले पर पथराव के आरोप भी सामने आए.

